बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' के तहत सभी पंचायतों में विवाह मंडप बनाने के लिए भूमि चयन किया जाना है। इसी को लेकर सोमवार को सीओ राजन कुमार प्रखंड की कुम्हारसो पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए 30 डिसमिल (लगभग 12 हजार वर्ग फीट) जमीन की आवश्यकता है। साथ ही, विवाह मंडप निर्माण पर प्रति मंडप 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका संचालन जीविका समूह करेंगे। वहीं, कुम्हारसो पंचायत के मुखिया सौरभ ने कहा कि विवाह मंडप बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शादी के लिए जगह की समस्या से निजात मिल जाएगी। मौके पर मुखिया सौरभ कुमार, सीआई सुभाष सिंह, पैक्स अध्यक्ष आभाष झा, शंभु सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...