बांका, फरवरी 9 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत रविवार को क्षेत्र के कन्या मिडिल स्कूल सबलपुर की छात्राओं को पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व से भरे पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इस दौरान छात्राओं ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक स्थल तथा बटेश्वर स्थान,गंगा तट का भ्रमण किया।यह परिभ्रमण कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुंजय ठाकुर की अगुवाई में संपन्न हुआ।भ्रमण के दौरान छात्राओं को इन स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व की जानकारी दी गई, जिससे उनमें इतिहास और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ी।परिभ्रमण में शिक्षिकाएं बीणा कुमारी एवं मनीषा कुमारी मौजूद रहीं,जबकि छात्राओं में शालिनी,ब्यूटी,स्वीटी,आराध्या, राधिका सहित अन्य छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.