रुडकी, जनवरी 4 -- मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन रविवार को बेटी बचाओ बटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य रुड़की मिराज अहमद ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान हैं और समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त होना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए जन-जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का आधार बालिका शिक्षा है, इसलिए प्रत्येक परिवार को बेटियों की शिक्षा के लिए आगे आना होगा। शिक्षक एवं लेखक संजय वत्स ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का आह्वान किया कि बेटियों को सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और समान अवसरों वाला वातावरण प्रदान करें ताकि वे समाज और राष्ट्र-निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.