बाराबंकी, फरवरी 10 -- निन्दूरा। क्षेत्र के ग्राम मल्लावां स्थित पंच पकरिया देवी मंदिर पर नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा का समापन पर कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक पूर्व प्रधान सरोजनी देवी व राजेश यादव द्वारा सभी श्रद्धालुओं को राधा कृष्णा मंदिर की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भक्तिरस की वर्षा के बाद भक्तों का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामू गुप्ता, उमेश सिंह, नागेश्वर यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, देशराज रावत, कमलेश यादव, सचिन यादव, रामराज यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...