गोरखपुर, फरवरी 18 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने न्यू साईं पुरम कॉलोनी मेडिकल कॉलेज रोड में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 21 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कियाा गया। मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त रवि सिंह ने कहा कि कन्या पूजन से आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। विशिष्ट अतिथि परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल थे। संयोजन अशोक पांडेय ने किया। इस दौरान पंडित श्याम नारायण शुक्ल, राजेश सिंह, विनोद राय दीपक चौधरी, अनिल द्विवेदी, श्याम...