पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में चालू वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के शत-प्रतिशत लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया गया है। सभी कन्यादान के लाभुकों के खाते में राशि हस्तांरित हो गई है। जिले में चालू वित्त वर्ष 2025-26 में जिला समाज कल्याण ने संचालित 14 परियोजना के अंतर्गत 438 लाभुकों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सभी लाभुकों को इस योजना का लाभ दे दिया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत लाभुकों के खाते में 30 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। सभी लाभुकों को राशि दे दी गई है। यह पलामू के लिए खुशी की बात है कि लक्ष्य के मुताबिक सभी लाभुकों को राशि प्रदान कर दी गई है। योग्य लाभुकों को ही इस योजना का लाभ दिया गया है। पलामू जिले में चालू वित्त वर्...