महाराजगंज, सितम्बर 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री के जन्मदिन अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सदर क्षेत्र के सिसवनिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। पीएससी की केंद्र प्रभारी मनोरमा पटेल, जनप्रतिनिधियों, महिला कल्याण विभाग की टीम और गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान नवजात बेटियों के स्वागत के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह, नीना पटेल समेत स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। भ्रूण हत्या रोकने, मिशन शक्ति अभियान और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूकता दिलाई गई। साथ ही महिलाओं को किसी भी संकट की घड़ी में मदद के लिए वूमेन हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 181 की जानकारी दी गई। स्वच्छता अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.