अमरोहा, अप्रैल 5 -- नगर व देहात में श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर मा गौरी की पूजा-अर्चना कर कन्याओं को जिमाकर व्रत का समापन किया। सुबह से ही मंदिर मां के जयकारों से गूंजने लगे। भक्तों ने गरीबों को दान देकर सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा गया। शनिवार को नगर के इंदिरा चौक पर स्थित गंगा प्याऊ मंदिर के अलावा बस्ती मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर, ललिता देवी मंदिर, स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में अष्टमी के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां गौरी के पूजा अर्चना के बाद कई भक्तों ने मंदिर में तो कई ने घरों में कन्याओं और लांगुर जिमाए। भक्तों ने कन्याओं को पेंसिल, कापी, रूमाल, गिलास और दक्षिणा भेंट की। इसके बाद उन्हें अपना व्रत खोला। नगर और ग्रामीण इलाकों में मां के भक्तों ने भंडारे लगाकर लोगों प्रसाद वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.