कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। नवरात्र पर देवी मंदिरों में रविवार को भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में जवारे सांग लगाकर बारादेवी व तपेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। घर-घर हवन पूजन कर कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन कराया गया। उपहार दिए गए। बजरिया चौराहा, ग्वालटोली, सीसामऊ, बर्रा, गुजैनी, गोविंदनगर आदि से निकले जवारों का स्वागत किया गया। घरों में कन्याओं को भोजन कराने का क्रम सुबह से शाम तक चलता रहा। उन्हें उपहार भी सौंपे। बड़ी संख्या में भक्तों ने व्रत का पारण भी किया। श्री भुवनेश्वर महादेव मन्दिर किदवई नगर, कानपुर नगर में रामजी का जन्मोत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया। आचार्य अंकित ने माता के नवरात्रों का कन्या पूजन कर हवन किया। सायंकाल भजन सन्ध्या के बाद चित्रा ग्रुप मण्डल ने प्...