कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। लक्षीराम नगला गांव में 105 फीट ऊंचे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के निर्माण का काम बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शुरू कराया गया। पूजन के बाद नींव की खुदाई शुरू हो गई। जमीन की नापजोख कर 25 फीट लंबी और 25 फीट चौड़ी भूमि पर चूना डालकर खुदाई की जगह तय की गई। भंते जहानसिंह बौद्ध ने तथागत बुद्ध विहार सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक ओमकार शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य व ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों से पूजन कराया। इसके बाद जेसीबी से नींव की खुदाई शुरू की गई। नींव की गहराई भी तकरीबन 25 फिट रहेगी। पोकलैंड मशीनें भी मंगाई गई हैं। मिर्जापुर के क्रशर संचालक आलोक मौर्या के अनुसार, आठ महीने में चुनार के पत्थर से अशोक स्तंभ के विभिन्न हिस्से पूरे होने की उम्मीद है। प्रथम चरण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.