कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर रविवार शाम को पंचर जोड़ने वाली दुकान के बाहर रखा हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दुकानदार का जांघ से पैर कटकर दूर जा गिरा। तेज धमाका होने से आस-पड़ोस क्षेत्र के लोग दहल गए। वहीं उसकी दुकान के भी परखचे उड़ गए। घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी इरशाद (25) पुत्र सन्नू की जीटी रोड हाईवे पर करमुल्लापुर गांव के पास सड़क किनारे गाड़ियों के टायरों के पंचर जोड़ने और हवा भरने की खोखा दुकान है। रविवार की शाम करीब पांच बजे दुकान के बाहर रखा हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.