कन्नौज, मार्च 30 -- तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात टायर फटने से बेकाबू स्लीपर बस हाईवे के नीचे जाकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 55 घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चार की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। बस सवार राजस्थान के बालाजी से दर्शनकर सिद्धार्थनगर और नेपाल लौट रहे थे। मेंहदीपुर बालाजी से शनिवार शाम एक स्लीपर बस सिद्धार्थनगर के लिए निकली। बस में सिद्धार्थनगर और नेपाल के करीब 70 लोग सवार थे। शनिवार रात करीब 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित 195 किलोमीटर संख्या के पास बस का टायर फट गया। अचानक असंतुलित बस बेकाबू हो गई और हाईवे के नीचे जाकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.