कन्नौज, अप्रैल 2 -- कन्नौज, संवाददाता। शहर के जलालपुरमार्ग स्थित एक अगरबत्ती कारखाने में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने पड़ोस के एक और अगरबत्ती कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दोनों कारखानों के लाखों का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों सहित टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली पुलिस सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। शहर के नगरकोट देवी मंदिर के समीप जलालपुर रोड पर हाजी गंज निवासी मिस्बाहुल कदर का अगरबत्ती पाउडर कारखाना है। वहीं पड़ोस में सोहेल का भी अगरबत्ती कारखाना है। मंगलवार की सुबह किसी तरह शॉर्ट सर्किट से गुड्डू के कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद अगरबत्ती पाउडर सहित अन्य माल ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.