कन्नौज, सितम्बर 12 -- गुरसहायगंज (कन्नौज), संवाददाता। प्रेम-प्रसंग के शक में गुरुवार रात को एक युवती को उसके भाई और जीजा ने पुल से काली नदी में फेंक दिया। कुछ युवकों ने यह देखकर युवती को बचा लिया। पुलिस ने युवती को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। गुरुवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंदुइयागंज स्थित काली नदी पुल से एक युवती को नदी में फेंकते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। इसके बाद दोनों बाइकसवार फरार हो गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने युवती को बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज भेजा। युवती ने बताया कि वह इटावा जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह तेराजाकेट स्थित जीजा के यहां 18 अगस्त को आई थी। गुरुवार को उसका भाई भी मौके पर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.