कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज, संवाददाता। पारिवारिक कलह में अधेड़ ने रविवार सुबह अपनी कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर चौकी क्षेत्र के गांव चंदापुरवा जेवा निवासी पचास वर्षीय रावेंद्र पुत्र छोटेलाल रविवार की सुबह अपने मकान में बनी सीढ़ियों पर बैठा था। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ समय से घरेलू कलह से परेशान चल रहा था। रावेंद्र ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। फायर होते ही खून में लथ पथ रावेंद्र सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसी और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.