कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज l सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मानीमऊ में मंगलवार देर रात लखनऊ से आई एसटीएफ ने नकली इथेनॉल की अवैध आपूर्ति का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की। रात करीब 10 बजे एसटीएफ ने आपूर्ति विभाग, आबकारी और स्थानीय पुलिस के साथ एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर नकली इथेनॉल से भरे टैंकर को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान टैंकर चालक, क्लीनर समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग बीते कई दिनों से नकली इथेनॉल से भरे टैंकर पेट्रोल पंपों तक पहुंचा रहे थे। इसके बदले उन्हें पैसा भी दिया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो आबकारी और पूर्ति विभाग की जांच में टैंकर में भरा इथेनॉल नकली पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क सुनियोजित तरीके से अवैध कारोबार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.