कन्नौज, फरवरी 7 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र गुरसहायगंज अंतर्गत जीटी रोड हाईवे कट के समय ट्रैक्टर में लगी लेंटर डालने वाली मशीन पर बैठे तीन लोग डीसीएम की टक्कर से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात लेन्टर डाल कर श्रमिक ट्रैक्टर में बंधी लेंटर मिक्सर मशीन पर बैठे थे। वह उस पर बैठ कर अपने घर वापस जा रहे थे। उस पर बैठे तीन श्रमिक ग्राम गुटिया खेड़ा निवासी विश्राम, रजनीश व पवन डीसीएम की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि मौके पर विश्राम की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि मृतक के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौके पर पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। घटना में मौत की...