कन्नौज, दिसम्बर 18 -- तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। ठठिया क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में बुधवार को उस समय पूरा गांव रो पड़ा जब सुरेंद्र सिंह की अर्थी लेकर उनकी चार बेटियां निकलीं। बेटियों को ढांढस बंधाते लोग अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचे। मिश्रीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह यादव 30 सालों से हिमाचल प्रदेश के सिरमोर जिले के देवीनगर में एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करते थे। बीती 14 दिसबंर को हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई थी। परिजन शव घर ले आए। बुधवार को उनके अंतिम संस्कार की तैयारी थी। सुरेन्द्र की अंतिम यात्रा के दौरान गांव के लोगों की आंखें उस समय भर आईं जब उनकी चारों बेटियां सोनी, मोनी, ममता और रचना अर्थी को कंधा देने पहुंचीं। बेटियां पिता की अर्थी लेकर गांव से निकलीं तो लोग पीछे जुटते चले गए। अंतिम संस्कार स्थल तक ग्रामीण बेटियों को...