कन्नौज, फरवरी 6 -- तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर भाजपा नेताओं का पैसा लगा है। वह जो चाहते हैं वही ओटीटी पर दिखाया जाता है। सरकार के विरोध में बनी फिल्म और टीवी सीरियल पर रोक लगा दी जाती है। उन्होंने यह बात शुक्रवार की शाम कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज में तिर्वा चैंलेजर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि सरकार बनी, तो तिर्वा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से हुई ट्रेड डील किसान विरोधी है। आम बजट में भी किसानों, बेरोजगारों व युवाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मैच के उद्घाटन से पहले उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बैंटिग और बॉलिंग पर हाथ अजमाया। बा...