उन्नाव, जनवरी 2 -- बांगरमऊ। लखनऊ से कन्नौज जाते समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का क्षेत्र में स्थानीय सपा नेताओं द्वारा एक्सप्रेस-वे पर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कि मजबूती का आधार मतदाता सूची है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज करने और हर बूथ को मजबूत बनाने की अपील की। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, किसानों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज है और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मुनीर आलम खान भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.