दरभंगा, जनवरी 31 -- सिंहवाड़ा। हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत के कनौर गांव में शुक्रवार की अलसुबह लगी आग में चार लोगों के घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में स्व. कुशेश्वर ठाकुर की पत्नी राजकुमारी देवी, शंभू शर्मा, राजेश्वर शर्मा एवं संजय शर्मा के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में घर में रखा अनाज, कपड़े एवं अन्य सामान के साथ तीन पंपिंग सेट व दो मवेशी भी जल गए। दो अन्य मवेशी जख्मी हो गए। उनका स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है। पूर्व मुखिया अनवर अली ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ नेहा कुमारी को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.