मिर्जापुर, फरवरी 2 -- हलिया। माघ पूर्णिमा पर रविवार को कनौठी आश्रम पर मेले का आयोजन हुआ। भक्तों ने अदवा नदी में स्नान कर स्वामी जय शरण दास महाराज की तपोस्थली पर मत्था टेका। इसके बाद लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले में भक्तों ने लाई, जलेबी और गृह उपयोगी सामानों की खरीदारी की। गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन करने में जुटे रहे। पुरुष और महिला भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां शीतला का दर्शन-पूजन कर मनोकामनाएं पूर्ण की। लगभग बीस हजार भक्तों ने दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने गृह उपयोगी सामग्री तथा शृंगार का सामान भी खरीदा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...