अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 वर्ग का एकतरफा वनडे मुकाबला देखने को मिला। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने गंगा क्रिकेट एकेडमी को 212 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। स्पिन गेंदबाज तनिश कनौजिया की फिरकी ने आधी टीम को ढेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 292 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अलीगढ़ एकेडमी की ओर से देवांश राठौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। मोनू यादव ने आक्रामक अंदाज में 33 गेंदों पर नाबाद 70 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं वंश यादव ने 29 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 59 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.