उरई, जनवरी 28 -- उरई। शहर के बघौरा बाईपास स्थित बस्ती की महिलाओं ने बुधवार को अवर अभियंता पर बिजली कनेक्शन के लिए पोल न दिए जाने और परेशान करने के आरोप लगा ऊर्जा भवन में हंगामा किया। अधिशासी अभियंता से बिजली कनेक्शन दिए जाने की महिलाओं ने गुहार लगाई। शहर के बघौरा रोड पड़ूंली गांव गौशाला के पास रहने वाले बाशिंदे बिजली विभाग की हीला हवाली से कनेक्शन न होने के कारण पेयजल की समस्या के साथ अंधेरे में रातें गुजार रहे हैं। कई बार अधिकारियों से मांग करने के बावजूद उन्हें कनेक्शन के लिए बिजली पोल मोहल्ले में नहीं लगवाए जा रहे हैं। मोहल्ले के संबंधित अवर अभियंता पर विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली पोल देने ना देने के आरोप लगाते हुए उसकी मनमानी पर मोहल्ले की महिलाओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा और वह एकत्रित होकर ऊर्जा भवन पहुंच गईं। यहां ऊर्जा भवन पहुं...