बस्ती, नवम्बर 30 -- बस्ती। बकाया बिल नहीं जमा होने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम से मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता ने पुलिस को दिए तहरीर में विद्युत राजस्व वसूली में बाधा डालकर टीम को खदेड़ देने का आरोप लगाया है। विद्युत उपकेंद्र बेलहिया गौर के अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है वह विद्युत उपकेंद्र गौर में तैनात है। चेकिंग के दौरान अपने संविदा लाइनमैन के साथ बिरऊपुर में स्व. हरिराम के विद्युत बकाया बिल नहीं जमा होने पर भी कनेक्शन विच्छेदित करने के लिए उनके परिसर में गए थे। विच्छेदन के दौरान कुछ मनबढ़ युवक व महिला आकर गालीगलौज करते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिए। सरकारी कार्य में बाधा का माहौल बना दिए, जिससे माहौल को तनाव पूर्ण कर दिया। इस कारण सरकार द्वारा चलाए जा र...