हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर में बकाया जमा न करने पर बिजली का कनेक्शन काटने पहुंचे अवर अभियंता समेत छह कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दोबारा गांव में आने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के मोहल्ला राजवंश विहार कॉलोनी मेडिकल निवासी गोविंद नारायणदत्त तिवारी ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र माछरा पर अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। 22 मार्च को दोपहर लगभग सवा 12 बजे वह रविंद्र कुमार, संविदाकर्मी लाइनमैन सुमित, संजीव, राजीव, संजय व कालू के साथ गांव बागड़पुर निवासी मूलचंद पर बकाया बिजली बिल 17815 रुपये होने पर कनेक्शन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.