फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 28 -- शमसाबाद। इमादपुर थमरई मोहल्ले में बिजली की बकाया वसूली को गई टीम ने जब एक बकायेदार उपभोक्ता के घर की बिजली काटी तो ऐसे में उपभोक्ता की टीम से नोकझोंक हो गई। साथ ही जमकर हंगामा भी हुआ। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बिजली कर्मियों की बाइक के प्लग की लीड काट दी गई। बिजली कर्मियों ने अवर अभियंता को जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। इमादपुर थमरई मोहल्ले में विक्रम सिंह, प्रमोद, नानिकराम, सुग्रीव, सलीम खान, शफीक खान आदि बिजली कर्मी बकाया वसूली और सरकार की चल रही योजना की जानकारी देने के लिए गए थे। टीम ने जब एक बकायेदार उपभोक्ता का कनेक्शन काटा तो वह विरोध में आ गया। कनेक्शन काटने पर उसकी टीम से नोंकझोंक हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। बड़ी संख्...