कन्नौज, फरवरी 13 -- कन्नौज । बकाया बिजली बिल को लेकर कनेक्सन काटने पहुंची विद्युत टीम पर युवक ने हमला बोल दिया । पीड़ित विद्युत कर्मी ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मकरन्दनगर विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात विद्युत कर्मी श्रवण कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि बिजली बिल राहत योजना के तहत 11 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर पैठ में विद्युत कैम्प लगाया गया था। इस दौरान गांव निवासी सूरज पुत्र अरविन्द कुमार को बकाया बिल 29 हजार 8 सौ 37 का भुगतान करने के लिये बुलाया गया और विद्य़ुत कर्मियों ने योजना के तहत पंजीकरण करने के लिये कहा। सूरज ने बिल जमा करने से साफ इन्कार कर दिया। विद्युत अधिकारियों ने सूरज का कनेक्शन काटने का आदेश दिया। इसी बात पर सूरज व उसकी मां ...