अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के गोपालपुरी स्थित एक फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर सोमवार को बखेड़ा हो गया। व्यापारी व जेई के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट तक हो गई। इसके बाद तमाम व्यापारी व भाजपाई थाने पहुंच गए और करीब दो घंटे हंगामा किया। वहां भी जेई से जमकर नोकझोंक हुई। जैसे-तैसे पुलिस ने विवाद को शांत कराया। बाद में व्यापारी की तहरीर पर जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जेई की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिस पर जांच की जा रही है। पला रोड स्थित गोपालपुरी में स्वतंत्र प्रकाश वार्ष्णेय की प्रकाश इंजीनियरिंग के नाम से फैक्ट्री है। यहां 60 किलोवाट का कनेक्शन लगा हुआ है। बिल जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। इसके बावजूद सासनीगेट सब स्टेशन पर तैनात जेई पतंजलि उपाध्याय सोमवार सुबह फैक्ट्री प...