फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- फरीदाबाद। साइबर ठगों ने गैस और पानी के कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एक महिला समेत तीन लोगों से पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने तीनों पीड़ितों से शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। सेक्टर-9 निवासी व्यक्ति के पास 16 दिसंबर को एक अज्ञात शख्स ने खुद को निगमकर्मी बताकर फोन किया था। इस दारौन उसने पीड़ित को बिल न भरने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाया था। उन्हें मोबाइल पर एपीके फाइल भेज दी। जैसे ही उन्होंने इस पर क्लिक किया फोन हैक हो गया। इसके बाद बैंक खाते से तीन लाख 43 हजार 210 रुपये निकाल लिए। वहीं, भूदत्त कॉलोनी निवासी महिला के पास साइबर ठग ने नौ दिसंबर को फोन कर अपने आपको नगर निगम कर्मचारी बताया था। आरोपी ने उनके पानी कनेक्शन की रीडिंग अपडेट करने का झांसा देकर उनके मो...