सीवान, जनवरी 9 -- सीवान। जिले में बिजली बिल बकाया के खिलाफ बिजली कंपनी सघन राजस्व वसूली अभियान चला रही है। विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का नेतृत्व संबंधित जेई कर रहे हैं। अभियान के तहत बकाया बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया है, उन्हें पूरी बकाया राशि जमा करने के बाद 100 रुपये का रिकनेक्शन चार्ज (आरसी रसीद) कटाना अनिवार्य है। बिना आरसी रसीद कटवाए यदि कोई उपभोक्ता बिजली का उपयोग करता पाया गया, तो इसे बिजली चोरी की श्रेणी में माना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा और स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बिजली कंपनी की...