फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने पेयजल का 13 रुपये बकाया बिल न भरने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ज्योतिषी का मोबाइल फोन हैक कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके बैंक खाते से एक लाख 64 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ज्योतिषी हैं। गत वर्ष 15 नवंबर उनके व्हाट्सऐप पर पेयजल के बकाया बिजल का एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि बिल न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह मैसेज नगर निगम फरीदाबाद की ओर से भेजना लिखा हुआ था। पीड़ित ने मैसेज पढ़ा तो उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी शख्स ने उनसे कहा कि हरियाणा शहरी विकास विभाग की वेबसाइट पर अपने पेयजल के बिल की जांच कर लीजिए। जब पीड़ित ने आरोपी द...