बागेश्वर, दिसम्बर 5 -- होटल एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई) के तत्वावधान में कौसानी में एक दिवसीय कनेक्ट कौसानी थीम पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कौसानी को पर्यटन हब बनाना है। यहां सुविधा संपन्न पर्यटन केंद्र विकसित करना कार्यक्रम की मंशा है। हिमालय की गोद में बसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कौसानी की अपनी विशेष पहचान है। इस पहचान को और आगे बढ़ाने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि महात्मा गांधी ने अनासक्ति आश्रम में जो समय बिताया है वह ऐतिहासिक है। मुख्य वक्ता एडीटीओआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद खन्ना ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.