अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता कनिष्ठ सहायक की मुख्य परीक्षा रविवार को जनपद के 21 केंद्रों पर कराई जाएगी। जिसमें विभिन्न जिलों के 10392 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौकस रहेगी। वहीं अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कनिष्ठ सहायक की मुख्य परीक्षा रविवार को जनपद के 21 केंद्रों पर होने जा रही है। परीक्षा के लिए जिलाधिकारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल को तैनात किया गया है। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 से 12 बजे के करीब कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश के लिए समय से एक घंटा पहल पहुंचना होगा। अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र अग्रसेन इंटर कॉलेज, बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज, चंपा लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज, चिरंजी लाल इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएस कॉलेज, डीए...