हल्द्वानी, अगस्त 30 -- लालकुआं। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में बिंदुखत्ता इंद्रानगर-2 निवासी कनिष्क जोशी पुत्र अनिल जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडर्न पेंटाथलॉन (बायथलॉन टीम इवेंट) में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें Rs.चार लाख का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रही है। कनिष्क की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। बिंदुखत्ता और आसपास के इलाकों के लोग इसे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.