गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- -गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से है जर्जर ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कनावनी में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सड़क और नाली को दुरुस्त किया जाएगा। जीडीए ने इसके लिए करीब 73 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी माह काम शुरू हो जाएगा। काम चार माह में पूरा होगा और आने वाले मानसून में लोगों जलभराव से राहत मिलेगी। डीपीएस स्कूल से कनावनी को आने वाला प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर है। सड़क खराब होने के साथ नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इसके लिए लोग लंबे समय से परेशान थे। स्थानीय निवासी प्रवीन नागर का कहना है कि इस स्कूल से गुजरने में बच्चों को काफी परेशानी होती है। मानसून में कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जीडीए ने इस म...