पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- कनालीछीना। पिथौरागढ़ जिले में कनालीछीना के ख्वांकोट स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान हेम पांडेय ने बताया कि बीते बुधवार से क्षेत्र में जागर का आयोजन हुआ था। जिसके बाद जागर के समापन के अवसर पर भक्तों के लिए मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बताया भंडारे में क्षेत्र के लोगों के साथ ही अन्य राज्यों में रहने वाले लोग भी पहुंचे है। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर सभी भक्तों को आर्शीवाद दिया। यहां ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल, प्रशांत पाटनी, मनोज कन्याल, भूपेंद्र सिंह, विजन पोखरिया, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...