लखनऊ, जनवरी 5 -- कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि कार्य संस्कृति, तकनीकी नवाचार और विधायी दक्षता के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश विधान सभा कनाडा की कई विधायी संस्थाओं से भी अधिक प्रभावशाली, सशक्त और अनुकरणीय प्रतीत होती है। प्रतिनिधिमंडल को इस अवसर पर विधान सभा परिसर का भ्रमण कराया गया, जिसमें सदन की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं तथा संस्थागत ढांचे की जानकारी दी गई। भ्रमण एवं संवाद के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की सुव्यवस्थित कार्यसंस्कृति, आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं, डिजिटल पहलों और पारदर्शी संचालन की सराहना की। सतीश महाना ने प्रतिनिधिमंडल को विधान सभा में लागू किए गए आधुनिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.