महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई 3.41 लाख की ठगी में पुलिस ने 1.90 लाख वापस करा दिए हैं। बाकी धनराशि पहले ही वापस कराई जा चुकी है। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी निवासी मो. सर्फुद्दीन से साइबर अपराधियों ने ईमो और स्नैपचैट के माध्यम से संपर्क कर कनाडा की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों के बहकावे में आकर पीड़ित ने विभिन्न खातों में कुल 3,51,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.