ओटावा, मार्च 21 -- कनाडा के भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ मुखरता से बोलने की कीमत चुकानी पड़ी है। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने उन्हें आगामी चुनाव में हिस्सा लेने से रोक दिया है। खालिस्तान समर्थक कहे जाने वाले जस्टिन ट्रूडो की पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। यह घटना कनाडा की राजनीति में हिंदू समुदाय के प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर सवाल खड़े कर रही है। चंद्र आर्य नेपियन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वे लंबे समय से कनाडा में खालिस्तानी उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों की हिंसक गतिविधियों की निंदा की और हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए एकजुटता की अपील की थी। हाल ही में, उन्होंने एडमोंटन में एक हिंदू कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.