नई दिल्ली, फरवरी 24 -- कनाडा के कैलगरी शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के अनुसार टायसन बिश्नोई और अर्जू बिश्नोई नामक व्यक्तियों ने पोस्ट में लिखा कि लॉरेंस गैंग मालवा टायर्स नामक दुकान पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेता है। पुलिस ने इस स्थान की पहचान दक्षिण-पूर्वी कैलगरी के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के रूप में की है। पोस्ट में एक वायरल वीडियो का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कथित तौर पर हरप्रीत बराड़ नामक व्यक्ति से जुड़ी गोलीबारी की घटना दिखाई जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैलगरी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह सत्यापित कर रहे हैं...