नई दिल्ली, जनवरी 26 -- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च के पहले सप्ताह में भारत आ सकते हैं। यह जानकारी कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने एक साक्षात्कार में दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को लेकर दी गई धमकियों के चलते ओटावा अपनी विदेश नीति में बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। कनाडा अब भारत को एक प्रमुख रणनीतिक और आर्थिक साझेदार के रूप में तेजी से अपनाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रस्तावित दौरे का उद्देश्य दो वर्षों से अधिक समय से चले आ रहे तनावपूर्ण संबंधों के बाद द्विपक्षीय व्यापार को तेजी से आगे बढ़ाना है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक के हवाले से बताया गया है कि यह यात्रा भारत के केंद्रीय बजट के बाद संभवतः मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है। भारत के लिए भी कनाडा का यह रणनीतिक झुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.