गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम। कनाडा के नागरिकों को तकनीकी सपोर्ट देने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कॉल सेंटर में काम करने वाले दो युवतियों समेत 13 लोगों को मौके गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह कॉल सेंटर बीते एक महीने से सुंशातलोक फेज-तीन के बी-ब्लॉक में चल रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर से 12 लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना दक्षिण में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर थाना दक्षिण टीम को फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम को तैयार किया गया। टीम ने सुंशातलोक फेज-तीन के बी-ब्लॉक के मकान में छापेमारी की। रात में लैपटॉप पर और डायलर के जरीए वह कनाडा के लोगों से बातचीत कर रहे थे। टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.