सोनभद्र, जून 24 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने बहुउद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। अमवार फील्ड हॉस्टल के गेस्ट हाउस पर संबंधित अभियंताओं के साथ बैठक कर वर्तमान में हो रहे कनहर नहर के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य अभियंता ने बताया कि इस बरसात द्वितीय चरण के लिए 260 मीटर पानी भंडारण का प्रस्ताव है। इसका सीधा लाभ जल जीवन मिशन का होगा। अक्टूबर-नवंबर माह में पानी प्रयोग में लाया जा सकता है। इस दौरान डूब क्षेत्र के विस्थापित ईश्वर प्रसाद निराला के नेतृत्व में मुख्य अभियंता से मिलकर अपनी समस्याओं को गिनाई, जिसके छूटे विस्थापितों की नाम जोड़ने एवं पुनर्वास पैकेज वितरित करने पर जोर दिया गया। विस्थापितों ने कहा कि विस्थापित कालोनियों में काफी असुविधाएं है, जिसे सही करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.