गढ़वा, जनवरी 29 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ सीमा पर अवस्थित रंका थानांतर्गत गोदरमाना के कनहर नदी से अवैध तरीके से बालू का खनन जारी है। प्रतिदिन शाम के सात बजते ही बालू का अवैध परिवहन शुरू हो जाता है। करीब 20 ट्रैक्टर रातभर बालू का खनन और परिवहन के काम में लगे रहते हैं। भौंरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रात भर ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से सोना मुश्किल हो गया है। बालू माफिया को न तो प्रशासन का खौफ है न तो खनन विभाग का । स्थानीय लोगों का कहना है कनहर से हो रहे बालू उठाव से सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ नदी क्षेत्र में बेतरतीब खनन से गड्ढे किए जा रहे हैं। नदी का ढाल झारखंड सीमा की ओर होता जा रहा है। उससे हर साल झारखंड की सीमा ओर बरसात के दिनों में कनहर नदी में आई बाढ़ से हर कटाव होता है। बालू परिवहन के लिए वन भूमि को काटकर लगभग 3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.