गढ़वा, जून 24 -- रंका। थानांतर्गत गोदरमाना में छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कनहर नदी पुल के नीचे पुलिस ने मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि कनहर नदी से करीब 65 वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शरीर का एक हिस्सा जला हुआ था। उसके शरीर में वस्र भी नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई थी। उसकी सूचना निकटवर्ती छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज थाना के अलावा बरामपुर व जिलांतर्गत रंका, रमकंडा, भंडरिया सहित अन्य थाना क्षेत्र को भी सूचित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...