गढ़वा, मार्च 2 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कनहर तटीय इलाकों में हाथियों का आतंक है। हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। उससे गांव के लोगों को अपनी फसल बचाने की चिंता हो रही है। ग्रामीण इलाकों में जंगल में महुआ की फसल तैयार हो रही है। उसे चुनने के लिए ग्रामीणों को हाथियों का भय सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 की संख्या में हाथियों का झुंड शुक्रवार रात जंगल में विचरण करते देखा गया है। उसके बाद से लोग भयभीत हो गये हैं। जंगल गए ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कनहर नदी में पानी पीकर जंगल के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। शाम होते ही गांव के आकर आतंक मचा रहे हैं। कहीं फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो कहीं खपरैल घर को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। अबतक हाथियों के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाथियों के भय से ग्रामीण शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.