गोड्डा, जून 30 -- सादर प्रखंड के कनभारा गांव में सोमवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मुखिया परमानन्द साह के द्वारा पूर्वजों की स्मृति में संपन्न हुआ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कुल 7 फलदार वृक्ष लगाए। परमानन्द साह ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में वृक्षारोपण न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है। कार्यक्रम में सेवनिवृत्त सहायक अभियंता जगदीश साह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश झा, पवन झा, जनार्धन साह, जनार्धन मांझी, ग्राम प्रधान घनश्याम, पूर्व उपमुखिया अशोक कापरी, अटल साह, बादल साह, विनोद मिरधा और मनोज साह सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.