हरिद्वार, नवम्बर 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने मंगलवार को उपसंस्थान कनखल तृतीय और जगजीतपुर न्यू पर मरम्मत के काम किए। इस दौरान उपसंस्थान कनखल से सात घंटे और जगजीतपुर न्यू से चार घंटे की बिजली कटौती हुई। वहीं ज्वालापुर में लोगों को सात घंटे तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। उत्तराखंड जल संस्थान ने मरम्मत काम के लिए पानी की सप्लाई बंद की थी। मंगलवार को ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान कनखल तृतीय पर लाइन टेपिंग और टेस्टिंग का काम किया। मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान और पोषित फीडर कृष्णा नगर, निर्मल बाग, ज्ञान लोक और झंडा चौक को सुबह 10 बजे बंद किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी परेशान रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.