हरिद्वार, नवम्बर 27 -- कनखल क्षेत्र में गुरुवार को ऊर्जा निगम ने चार घंटे की बिजली कटौती की। मरम्मत काम के लिए संबंधित फीडर को बंद किया गया था। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। दिन में लोगों के जरूरी काम अधूरे रहे। गुरुवार को ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान कनखल द्वितीय और पोषित फीडर गंगा प्रदूषण क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की मारुति वाटिका, हनुमंत पुरम, बृज विहार, गंगा प्रदूषण आदि में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में महिलाओं के घरेलू काम बाधित हो गए। साथ ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं छोटे दुकानदारों को नुकसान रहा। ईई ...